Petrol-diesel prices: ईरान-इजरायल में टकराव के बीच पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी: जल्दी वाहनों की टंकी करवा लें फुल

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2024 - 08:36 AM (IST)

नेशनल डेस्क: आज 4 अक्टूबर 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, और यह पिछले कुछ दिनों से स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में वृद्धि के चलते आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हो सकता है। फिलहाल, पेट्रोल और डीजल की कीमतें भारत के प्रमुख महानगरों में निम्नलिखित हैं:

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (प्रति लीटर):

  • दिल्ली: पेट्रोल - ₹94.72, डीजल - ₹87.62
  • मुंबई: पेट्रोल - ₹104.21, डीजल - ₹92.15
  • कोलकाता: पेट्रोल - ₹103.94, डीजल - ₹91.76
  • चेन्नई: पेट्रोल - ₹100.75, डीजल - ₹92.34
  • बेंगलुरु: पेट्रोल - ₹102.84, डीजल - ₹88.95

पिछली कटौती:

मार्च 2024 में देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। इसके बाद जून में कुछ राज्यों में ईंधन के रेट घटाए गए, जबकि कुछ स्थानों पर इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का खतरा मंडरा रहा
वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को ईरान ने इजरायल पर बड़ा हमला किया, जिसके जवाब में इजरायल ने तेहरान से बदला लेने की कसम खाई है। इस स्थिति में आशंका जताई जा रही है कि यदि दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ता है, तो यह एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष का रूप ले सकता है, जो समस्त मध्य पूर्व को प्रभावित करेगा। इस संकट के बीच, भारत सहित दुनियाभर में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का खतरा मंडरा रहा है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News