गुजरात के कच्छ में पाकिस्तानी संदिग्ध गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 10, 2016 - 11:51 PM (IST)

भुज: गुजरात के कच्छ जिले में आज एक पाकिस्तानी नागरिक सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गया और उसे सीमा सुरक्षा बल ने हिरासत में ले लिया। बल के एक अधिकारी ने बताया कि एेसा प्रतीत होता है कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर है और वह बोल नहीं सकता। इसलिए अभी तक उसकी पहचान सुनिश्चित नहीं हो पायी है। 

 
उन्होंने कहा कि हम उसका नाम आदि के बारे में पता नहीं लगा पाए हैं। उसे भुज से करीब 100 किलोमीटर दूर खावडा में पकडा गया। अधिकारी ने कहा कि शुरूआती जांच के बाद उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति संभवत: पाकिस्तान के सिंध प्रांत के दिप्लो शहर से है। उसे जिस स्थान से पकड़ा गया, उसी के पास सीमा पार दिप्लो शहर है। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News