Chandrayaan-2 पर टिप्पणी कर खुद ही ट्रोल हुए पाकिस्तानी मंत्री, देखें कैसे उड़ रही खिल्ली

punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2019 - 11:25 AM (IST)

पेशावरः पूरी दुनिया में कश्मीर मुद्द पर अपनी खिल्ली उड़वाने पाकिस्तान के मंत्री अब भारत के महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-2 को लेकर बेहूदा बयानबाजी कर सोशल मीडिया पर खुद ही ट्रोल हो रहे हैं। मून मिशन चंद्रयान-2 को लेकर पूरी दुनिया इसरो और भारतीय वैज्ञानिकों की लोहा मान रही है लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान यहां भी अपनी ओछी हरकत दिखाने से बाज नहीं आया। दरअसल लैंडिंग से ठीक पहले लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने के बाद पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने बेहूदा टिप्पणी की।PunjabKesari

 

इस कड़ी में एक और पाकिस्तानी का नाम जुड़ गया है। ये नाम है पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर है। इतने बड़े पद पर रहते हुए गफूर का ये बयान काफी हास्यास्पद है। इसने उनके सोच को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर दिया है।ता दें कि फवाद ने ट्वीट किया - जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना.... डियर 'एंडिया'। फवाद ने ट्वीट में व्यंग्य करते हुए इंडिया की जगह एंडिया लिखा। फवाद यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक भारतीय यूजर के ट्वीट पर बड़ी बेशर्मी से रिट्वीट किया। भारतीय यूजर अभय कश्यप के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा- सो जा भाई मून की बजाय मुंबई में उतर गया खिलौना। इसके बाद वे ट्रोल हुए, तो लिखा कि मुझे ऐसे ट्रोल किया जा रहा है, जैसे मैंने ही इस मिशन को फेल कर दिया हो।

 

PunjabKesari

पाकिस्तान में ही ट्रोल फवाद ने एक और बेशर्मी भरा ट्वीट किया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा- मोदी जी ऐसे भाषण दे रहे हैं, जैसे वो नेता नहीं एक अंतरिक्ष यात्री हों। लोकसभा को उनसे एक गरीब राष्ट्र के 900 करोड़ रुपए बर्बाद करने के लिए सवाल पूछना चाहिए। बहरहाल फवाद अपनी इस बेशर्मी पर पाकिस्तान में ही ट्रोल हो गए।

PunjabKesari

पाकिस्तान पत्रकार नायला इनायत ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा - इंडिया के पास ये सब करने के लिए 900 करोड़ हैं और आप के पास मुफ्त का ट्विटर अकाउंट। उन्होंने फिर एक ट्वीट करके लिखा भारत द्वारा खर्च की गई रकम की गिनती करते हुए फवाद चौधरी। उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा - फवाद चौधरी अपने छत पर लैंड कर गए हैं। ड्रैगन की बैसाखी पर पाकिस्तान की स्पेस एजेंसी फवाद चौधरी और गफूर ट्वीट करते हुए विज्ञान की दुनिया में पाकिस्तान कहा खड़ा है वो भूल गए। दोनों इस बात को भूल गए कि उनके देश को सैटेलाइट लॉन्च करने में 50 साल लग गए। एक यूजर ने लिखा- भारत का  मून मिशन चंद्रयान-2 फेल लेकिन पाक पीएम भीख मांगने के लिए चांद पर भी पहुंचने में सफल... 

PunjabKesari

मसलन पाकिस्तान की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी SUPARCO (स्पेस एंड अपर एट्मोस्फीयर रिसर्च कमीशन) की स्थापना 1961 में की गई थी।इसने अपना पहला संचार सैटेलाइट 50 साल बाद चीन की मदद से लॉन्च किया था। यही नहीं पाकिस्तान की स्पेस एजेंसी इसरो से पहले की है। बता दें कि भारत द्वारा चंद्रयान 2 को चांद पर भेजने के बाद पाकिस्तान ने फैसला किया था कि वो अपने पहले स्पेश यात्री को 2022 में भेजेगा। इस मिशन को वो अपने दोस्त चीन की मदद से पूरा करेगा। इसकी घोषणा फवाद चौधरी ने ही की थी। इस दौरान भी वे जमकर ट्रोल हुए थे।

PunjabKesari

फवाद को इस दौरान ये भी ध्यान नहीं रहा कि पाकिस्तान तंगहाली के दौर से गुजर रहा है। दोनों अपने बडबोले रेल मंत्री के बयान को भूल गए। रशीद ने लाहौर में रेलवे मंत्रालय की उपलब्धियां गिनाने के लिए एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजित किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि इन दिनों हम थूक से पकौड़े तल रहे हैं, इस वजह से कुछ बड़ा नया नहीं कर सकते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News