LoC के पास पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 07:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर पुंछ के शाहपुर और करनी सेक्टरों में शनिवार को बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने पूर्वाह्न 9:45 बजे शाहपुर और करनी सेक्टरों में छोटे हथियारों और मोटररों से गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

 

 भारतीय सेना की ओर से इसके जवाब में प्रभावी कारर्वाई की गयी।  प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले शनिवार को पुंछ में भी बिना उकसावे के पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था।

 

 शुक्रवार को भी नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों पर लगातार गोलीबारी के बाद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इससे पहले बुधवार को भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। मंगलवार को भी पाकिस्तान ने बगैर किसी उकसावे के सांबा और हीरानगर सेक्टरों में गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News