पाकिस्तान से भागी नाबालिगा भारत में मिली, पुलिस ने गिरफ्तार कर वापस भेजी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2023 - 01:50 PM (IST)

पेशावर: पाकिस्तान में दक्षिणी सिंध प्रांत के हैदराबाद से पिछले साल सितंबर में लापता हुई और इस साल जनवरी में बेंगलुरु में गिरफ्तार की गयी एक नाबालिग पाकिस्तानी लड़की घर लौट आयी है। उसके परिवार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इकरा जीवानी नामक यह लड़की सितंबर में भारत-नेपाल सीमा से भारत पहुंच गयी थी। उसने उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड से शादी की जिससे वह गेमिंग एप के माध्यम से मिली थी। लड़की के पिता सुहैल जीवानी ने कहा कि वे लोग पहले ही काफी पीड़ा एवं परेशानी से गुजर चुके हैं और वे बस अब आगे बढ़ना चाहते हैं।

 

सुहैल ने  कहा , ‘‘ मैं नहीं चाहता कि वह या परिवार में कोई और इस मुद्दे पर बात करे। जो हुआ सो हुआ। हां, मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि वह हमारे पास लौट आयी है और हम आज रात लाहौर से विदा हो रहे हैं।'' भारतीय अधिकारियों ने जनवरी में बेंगलुरु में जब इस लड़की को बरामद किया था तब इस मामले ने दोनों ही देशों में लोगों का ध्यान आकृष्ट किया था।

 

इकरा 19 सितंबर, 2022 को हैदराबाद के साही बाजार में अपने घर से अपने कॉलेज ‘फेडरल गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज' के लिए निकली थी और चार महीने बाद वह बेंगलुरु में मिली थी। वहां पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था जिसके साथ वह रह रही थी। तब यह सामने आया कि इकरा की पहले मुलायम सिंह यादव नामक इस भारतीय से दोस्ती हुई और फिर प्यार। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News