बॉयफ्रेंड को भेजती थी रूममेट्स की न्यूड फोटो, मरने से पहले खोला राज

punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2017 - 04:53 PM (IST)

मुंबई: पिछले सप्ताह मुंबई में एक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर सूसाइड कर लिया था। लड़की की पहचान वरुशाली लांडे और उसके ब्‍वॉयफ्रेंड की शिनाख्‍त सुरेश शिंदे के रूप में हुई थी। वरुशाली सेंट जॉर्ज अस्पताल में पढ़ती थी और हॉस्‍टल में रहती थी। सुरेश एक प्राइवेट क्लीनिक में मेल नर्स का काम करता था। मरने से पहले लड़की ने सुसाइड नोट लिखा जिसमें चौंका देने वाला खुलासा हुआ।

पुलिस के डर से दी जान
वृशाली लांडे में लिखा कि वह और उसका बॉयफ्रेंड हॉस्टल की दो रूममेट की प्राइवेसी के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार हैं। दरअसल वृशाली ने चुपके से अपनी 2 रूममेट्स की न्यूड फोटो लेकर बॉयफ्रेंड को भेजी थी। यह बात रूममेट्स को पता चल गई। जिसके बाद पुलिस के डर से आरोपी लड़की और उसके बॉयफ्रेंड ने अपनी जान दे दी। सुसाइड नोट में ये भी लिखा कि तस्वीरों के गलत इस्तेमाल के जिम्मेदार भी वो ही होंगे। 

बॉयफ्रेंड देता था धमकी
वृशाली की इस करतूत का उसकी एक रूममेट्स को पता चल गया था जिसके बाद उसने गलती मानते हुए सुरेश के कहने पर ऐसा करने की बात कही थी। सुरेश ने उसे धमकी भी दी थी कि अगर उसने तस्वीरें नहीं भेजी तो वह दोनों के रिश्ते के बारे में उसके माता-पिता को बता देगा। उसकी दोनों रूममेट ने वृशाली से कहा था कि यदि वह लिखित में यह दे देती है कि सुरेश ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था तो वे कुछ नहीं करेंगी। साथ ही उसे सुरेश से सभी संबंध तोडऩे होंगे। काफी बहस के बाद वृशाली हॉस्टल से निकल गई और वापिस नहीं लौटी जिसके बाद उसकी दोनों रूममेट ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News