अब रात के समय नहीं होंगे प्रेमानंद महाराज के दर्शन, इस वजह से लिया गया फैसला

punjabkesari.in Tuesday, Dec 19, 2023 - 04:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उनसे मिलने के लिए बढ़ती भीड़ और महाराज के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए आश्रम प्रबंधन ने एक अहम फैसला लिया है। बता दें कि मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन अब उनके भकत रात को नहीं कर पाएंगे। यह संदेश श्री हित राधा केलि कुंज परिकर की ओर से जारी किया गया है।

PunjabKesari

संत प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया के ऑफिसियल पेज पर इस संदेश को जारी करते हुए लिखा था कि, ''आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य और बढ़ती भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 2:30 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है।"

PunjabKesari

दरअसल, प्रेमानंद महाराज रात्रिकाल में 2:30 बजे छटीकरा रोड पर मौजूद श्री कृष्ण शरणम् सोसाइटी से रमणरेती क्षेत्र स्थित अपने आश्रम श्रभ् हित राधा केलि कुंज जाते थे। यह पद यात्रा लकभग 2 किलोमीटर की होती है, इसी पद यात्रा के दौरान महाराज के भकत उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की तादाद में उमड़ ते हैं।

PunjabKesari

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहनराव भागवत भी कुछ दिन पहले प्रेमानंद महराज के आश्रम उनके दशर्न करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने सत्संग सुनने के साथ साथ उनसे बातचीत भी की। उन्होंने प्रसिद्ध संत के एकांतिक वार्ता में भी हिस्सा लिया था। वहीं, भारत के मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ वृंदावन में प्रेमनंद महाराज के सत्संग का लाभ उठा चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News