राहुल संग चुनावी रथ पर सवार हुईं प्रियंका और भूख हड़ताल पर नायडू, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Feb 11, 2019 - 01:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भूख हड़ताल पर चंद्रबाबू नायडू से लेकर राहुल संग चुनावी रथ पर सवार हुईं प्रियंका तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।  

दिल्ली: चंद्रबाबू नायडू के अनशन में पहुंचे राहुल गांधी, बोले-PM मोदी ने किए झूठे वादे
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर हमले जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि राज्य को विशेष दर्जा ना देकर उन्होंने ‘‘राज धर्म’’ का पालन नहीं किया। 

जम्‍मू कश्‍मीर: उरी में सेना के कैंप के पास दिखे संदिग्ध, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के उरी में मौजूद आर्मी कैंप के पास संदिग्ध संदिग्धों की हलचल देखी गई है।  कैंप के आसपास हुई इस घटना में सेना में हड़कप मच गया। फिलहाल संदिग्ध गतिविधियों के बाद पूरा इलाका अलर्ट पर है।

राफेल सौदे में चोरी कराने के लिए चौकीदार ने दरवाजा खुद खोला: राहुल गांधी
राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार विरोधी दंड से जुड़े अहम प्रावधानों को हटाने संबंधी खबर की पृष्टभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि ‘30 हजार करोड़ रुपए की चोरी कराने के लिए चौकीदार ने दरवाजा खुद खोला है।’ 

राहुल संग चुनावी रथ पर सवार हुईं प्रियंका गांधी, लखनऊ में रोड़ शो शुरू
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष विमान से लखनऊ पहुंच गए हैं। तीनों नेता प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रोड़ शो शुरू कर दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके बताया है कि प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ वह भी लखनऊ आ रहे हैं।

PM मोदी ने पेट्रोटेक 2019 का किया उद्घाटन, CM योगी सहित कई केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में पहुंचे। यहां उन्होंने 13वें पेट्रोटेक 2019 का विधिवत उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्री इस अवसर पर मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सपो मार्ट पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। उनके साथ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और डॉक्टर महेश शर्मा भी मौजूद थे।

ग्रीस में भारत से पहुंचे संदिग्ध लिफाफों कारण मचा हड़कंप
ग्रीस में भारत से पहुंचे कुछ लिफाफों की वजह से हड़कंप मच गया। गत माह भारत से ग्रीस की राजधानी एथेंस पहुंचे कई दर्जन लिफाफों को संदिग्ध मानकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जांच शुरू कर दी है। ग्रीस की कई यूनिवर्सिटी में ये संदिग्ध लिफाफे गए थे जिनमें कुछ केमिकल जैसा था। 

Air India एक्सप्रेस के यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, वापस बुलाना पड़ा विमान
ओमान की राजधानी मस्कट के एयरपोर्ट से एक विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद यात्रियों की नाक से खून निकलने पर क्रू मैंबर्स में हड़कंप मच गया। घटना एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में रविवार को उस समय हुई जब कम दबाव की समस्या के कारण 4 यात्रियों की नाक से खून निकलने लगा। यह जानकारी विमान कंपनी ने दी ।

2 दिन बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सोमवार को फिर से बढ़ौतरी हुई। दो दिनों की गिरावट के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 5 पैसे महंगा हुआ और डीजल में भी 6 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती-घटती कीमतों के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी इसका असर दिख रहा है।

19 फरवरी से लागू हो जाएगा पैनिक बटन, इन महिलाओं को मिलेगा फायदा
मुसीबत में फंसी महिलाओं और बच्चों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए सरकार ऐतिहासिक डिजीटल कदम उठाने जा रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 19 फरवरी से मोबाइल फोन में पैनिक बटन को अनिवार्य करने जा रहा है। यह बटन हर मोबाइल में होगा। 

ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों की उप-राज्यपाल किरण बेदी ने लगाई क्लास, वीडियो वायरल
देश की पहली महिला आईपीएस और दिल्ली में भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रहीं किरण बेदी इन दिनों पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर हैं। 69 वर्षीय किरण बेदी आज भी अपनी ड्यूटी और कर्तव्य के लिए कितनी निष्ठावान हैं, इसका उदाहरण है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका एक वीडियो।

बर्फबारी में कश्मीरी लड़की की रिपोर्टिंग ने जीता सबका दिल (Watch video)
सोशल मीडिया पर इनदिनों एक बर्फबारी की रिपोर्टिंग कर रही कश्मीरी लड़की का वीडियो को काफी पंसद किया जा रहा है। शोपियां में रहने वाली स्कूल गर्ल बर्फबारी के बाद खास अंदाज में रिपोर्टिंग करने लगी। सोशल मीडिया पर लड़की का वीडियो वायरल हो गया है। लड़की की लोगों ने काफी तारीफ की है।

WEDDING PICS: सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ने की दूसरी शादी, दूल्हा भी है तलाकशुदा
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या ने 11 फरवरी को दूसरी शादी कर ली है। सौंदर्या ने सोमवार सुबह एक्टर विशागन वनांगामुदी से चेन्नई के द लीला होटल पैलेस में शादी की। शादी के बाद की फोटोज सामने आ गई है। फोटो में रजनीकांत और उनकी पत्नी लता भी दिखाई दे रही हैं।  

बर्लिन में लोगों ने देखी 'गली बॉय', रणवीर की लाइव परफॉर्म ने बांधा समा
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गली बॉय' की प्रमोशन में बिजी हैं। जहां फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हुए जा रहे है वहीं थोड़ी देर पहले ही इस फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News