शाह नोएडा में जनसभा को करेंगे संबोधित...योगी हल्द्वानी तो प्रियंका रामनगर में मतदाताओं को लुभाएंगी, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 05:39 AM (IST)

नेशनल डेस्कः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि गृहमंत्री शाह के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
PunjabKesari
उधर, भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हल्द्वानी में गरजेंगे तो कांग्रेस पार्टी की खेवनहार व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा रामनगर में ताल ठोकेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रूद्रपुर में विजय संकल्प रैली के बाद पार्टी ने फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ को मैदान में उतार दिया है। वह शनिवार को हल्द्वानी आ रहे हैं। वह एमबी कॉलेज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 

मदुरै में अमित शाह का भव्य रोड शो
केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य रणनीतिकार अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान खत्म होने में महज पांच दिन शेष रहते राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में वोट जुटाने के लिए गुरुवार शाम को यहां एक रोड शो किया। इससे पूर्व शाह विशेष विमान से दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे और यहां हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

ओडिशा की पूर्व मंत्री कमला दास का 79 साल की उम्र में निधन 
ओडिशा की पूर्व मंत्री कमला दास का शनिवार देर रात कटक के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। परिवार ने बताया कि 79 वर्षीय दास को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दो सप्ताह पहले भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनके फेफड़ों में संक्रमण का पता चला।

नगीना में चुनावी रैली करेंगे अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी मनोज कुमार जज के समर्थन में शनिवार(आज ) नहटौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। शनिवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव नहटौर में नगीना लोकसभा से सपा प्रत्याशी मनोज कुमार जज के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 

इस बार मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलेगा-नड्डा 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर कमल खिलेगा। नड्डा आज मध्यप्रदेश के सीधी और छिंदवाड़ा में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने इंडी गठबंधन को परिवारवादी और भ्रष्टाचारी बताते हुए हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले नेताओं पर जम कर निशाना साधा। 

कर्नाटक के मंगलुरु में रविवार को रोडशो करेंगे प्रधानमंत्री मोदी 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मंगलुरु में रोडशो करेंगे, जिसके लिए सुरक्षा चाक चौबन्द की गई है और विशेष तौर पर लगभग 1800 सुरक्षा कर्मियों की तैनात किया जाएगा। मंगलुरु के पुलिस उपायुक्त (कानून-व्यवस्था) सिद्धार्थ गोयल ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिए तैनात विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) के निर्देशन में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

अमित शाह ने मदुरै में रोड शो किया, मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए अपार समर्थन का दावा किया 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मदुरै से लोकसभा उम्मीदवार रामा श्रीनिवासन और क्षेत्र में राजग के अन्य उम्मीदवारों के समर्थन में शुक्रवार को एक रोड शो किया। पेरियार बस स्टैंड से विलाक्कुथून जंक्शन तक सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े सैकड़ों उत्साही कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News