IMD का नया अलर्ट, नहीं मिलेगी अभी गर्मी से राहत, 3 से 4 डिग्री और चढ़ेगा पारा

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2024 - 03:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में गर्मी का सितम जारी है। आठ राज्यों में पारा 43 डिग्री से पार चल रहा है। वहीं राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान 48 डिग्री के पार जा चुका है। ऐसे में कुछ दिन राहत की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही। वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में प्रचंड होगी। बढ़ रही गर्मी को लेकर IMD ने अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तीन से चार डिग्री की वृद्धि की भविष्यवाणी के साथ स्थितियां और खराब होने की संभावना जताई है।

PunjabKesari

मौसम विभाग द्वारा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।  आईएमडी के मुताबिक,  गर्म रात की स्थिति अगले चार दिनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गर्मी से संबंधित तनाव को और बढ़ा सकती है। भीष्ण गर्मी के बीच भारत के 150 प्रमुख जलाशयों में जल भंडारण का स्तर काफी नीचे आ गया है।  इससे कई राज्यों में बिजली के उत्पादन पर काफी असर पड़ा है।

तापमान की बात करें तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 24 स्थानों पर बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। राजस्थान के बाड़मेर में 48 डिग्री, चुरू में 47.4 डिग्री, फलोदी में 47.8 डिग्री और जैसलमेर में 47.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News