नैकां विधायक ने कार्यकर्ताओं की हत्या का भाजपा पर लगाया आरोप

punjabkesari.in Saturday, Oct 06, 2018 - 08:19 PM (IST)

श्रीनगर : श्रीनगर के हब्बाकदल निर्वाचन क्षेत्र से नैशनल कांफ्रैंस (नैकां) विधायक शमीमा फिरदोस ने गत रात श्रीनगर में पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया। आज यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए फिरदोस ने आरोप लगाया कि मुझे यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि भाजपा और आर.एस.एस. ने मेरे कार्यकर्ताओं को मार डाला। मुझे इसके बारे में कोई संदेह नहीं है। उन्होंने राज्यपाल के नेतृत्व वाले प्रशासन पर भी हत्याओं का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि लोगों और नैशनल कांफ्रैंस को विधानसभा चुनावों में भाग लेने से हतोत्सहित करने के लिए यह एक योजनाबद्ध साजिश थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए राज्यपाल सत्यापाल मलिक और पुलिस पर ‘झूठे दावे’ करने का आरोप लगाते हुए फिरदोस ने कहा कि उनके पार्टी कार्यकर्ताओं को गोली मारने के लिए बंदूकधारी इलाके में दो बार आए। पुलिस कहां थी? सुरक्षा चौकियों को कहां बनाया गया था? राज्यपाल द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित चुनावों के दावों के साथ क्या हुआ?


नैकां विधायक ने कहा कि किसी भी आतंकी संगठन ने इन हत्याओं के लिए जिम्मेदारी नहीं ली। भारत सरकार और राज्यपाल उनके कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए समान रुप से जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने हमेशा गरीब और जरुरतमंद लोगों की मदद की थी। वह लोगों के घर जाकर कल्याण के बारे में पूछा करते थे। फिरदोस ने कहा कि भाजपा नगरपालिका और स्थानीय निकाय चुनावों में जीत को सुनिश्चित करने के लिए हर तरीका अपना रही है। उनकी पार्टी ने अनुच्छेद 35 ए के मुद्दे को लेकर चुनावों का बहिष्कार किया है। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव प्रक्रिया के साथ कोई संबंध नहीं था लेकिन भाजपा का हैं। एक भाजपा नेता ने स्वीकार किया कि उनकी पार्टी ने उम्मीदवारों को निर्दलीय उम्मीदवार बनाया है। वह इन चुनावों को जीतने के लिए सबकुछ कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कश्मीरी पंडितों को विभाजित किया, कश्मीर में पोस्टल मतपत्र लाए। कांग्रेस भी मैदान में हैं। आंखों को दिखने की तुलने में उनके कार्यकर्ताओं की हत्याओं में और भी कुछ हैं। 


नैकां नेता ने राज्यपाल से जांच के आदेश देने के लिए कहा और यह सुनिश्चित किया जाए कि दो निर्दोष कार्यकर्ताओं के हत्यारों को बेनकाब किया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News