Navy Day 2020: पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने नौसेना को किया सलाम, बोले- हमें आप पर गर्व
punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 10:38 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना दिवस के मौके पर शुक्रवार को सभी नौसेना कर्मियों को शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय नौसेना निडर होकर हमारे तटों की रक्षा करती है और जरूरत के समय मानवीय सहायता भी प्रदान करती है।
Navy Day greetings to all our valorous navy personnel and their families. The Indian navy fearlessly protects our coasts and also renders humanitarian assistance in times of need. We also remember India’s rich maritime tradition over centuries. pic.twitter.com/k2PMgvc0F3
— Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2020
वहीं राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि# Indiannavyday2020 के अवसर पर उत्कृष्ट बल के सभी कर्मियों को मेरी शुभकामनाएं। समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करके हमारे समुद्रों को सुरक्षित रखने में वह सबसे आगे है। मैं उनकी वीरता, साहस और व्यावसायिकता को सलाम करता हूं।
Navy Day greetings to all our valorous navy personnel and their families. The Indian navy fearlessly protects our coasts and also renders humanitarian assistance in times of need. We also remember India’s rich maritime tradition over centuries. pic.twitter.com/k2PMgvc0F3
— Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2020
इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के सभी साहसी कर्मियों और उनके परिवारों को हार्दिक दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भारत को हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करने और आपदाओं के दौरान राष्ट्र की सेवा करने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए हमें जल सेना पर गर्व है।
उल्लेखनीय है कि चार दिसंबर 1971 में 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के दौरान पीएनएस खैबर सहित चार पाकिस्तानी जहाजों को नष्ट करने की उपलब्धि के उपलक्ष्य में हर चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।