IGI एयरपोर्ट पर महिला गिरफ्तार, कुर्तों के बटन में छुपाई गई 13 करोड़ की कोकीन बरामद, ऐसे खुली पोल
punjabkesari.in Wednesday, Jun 29, 2022 - 12:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लाइबेरिया की एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 13.26 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की गयी है। सीमा शुल्क विभाग ने बुधवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। लाइबेरिया की इस महिला पर भारत में मादक पदार्थों की तस्करी करने में शामिल होने का आरोप है।
सीमा शुल्क विभाग के मुताबिक लाइबेरिया की इस महिला को रविवार को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से आने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर रोका गया। वक्तव्य के मुताबिक महिला की तलाशी के दौरान सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने एक बैग देखा जिसमें 11 कुर्ते थे, जिन पर बड़े-बड़े बटन लगे हुए थे। कुर्तों में कुल 272 बटन लगे हुए थे। सभी बटनों को कुर्तों से अलग कर काटा गया और उनमें से कुल 947 ग्राम कोकीन बरामद की गयी। आरोपी महिला के पास लाइबेरिया का पासपोर्ट था। उसके पास से कोकीन जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित तीन और लोगों की मौत, 191 नये मामले

कांग्रेस ने हिमाचल में पवन काजल को हटाकर चंद्र कुमार को नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया

इस दिन मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, लड्डू गोपाल को लगाएं इन चीजों का भोग

भारतीय रक्षा अताशे अब बेरोकटोक पेंटागन जा सकते हैं: अमेरिकी वायु सेना सेक्रेटरी