तौसीफ का Dirty Secret! खुद को कुंवारा बताकर छात्रा के साथ बनाए शारीरिक संबंध, जब खुली पोल तो...

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 12:54 PM (IST)

Lonavala Love Jihad Case: महाराष्ट्र के लोनावला में रिश्तों के छल और पहचान छिपाकर की गई धोखाधड़ी का एक घिनौना मामला सामने आया है। एक 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा ने कॉलेज के ही लैब असिस्टेंट तौसीफ पर शादी का झांसा देकर रेप करने, स्कॉलरशिप के पैसे हड़पने और इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर करने का संगीन आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ खूनी खेल

पीड़िता लोनावला के एक नामी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। आरोपी तौसीफ उसी कॉलेज में लैब असिस्टेंट के पद पर तैनात था। दोनों के बीच बातचीत सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई। तौसीफ ने खुद को कुंवारा बताकर छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया और शादी के सपने दिखाए।

रिसॉर्ट में रचा 'शादी' का स्वांग

पुलिस जांच में सामने आया है कि तौसीफ छात्रा को पवननगर इलाके के एक रिसॉर्ट में ले गया। वहां उसने शादी जैसा माहौल बनाकर लड़की का भरोसा जीता और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। भोली-भाली छात्रा को अहसास भी नहीं था कि जिस शख्स को वह अपना हमसफर मान रही है वह पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें: YouTube Channel का नाम ही दिलाएगा फेम! बस कर लें यह काम, ऐसे बढ़ेंगे व्यूज और सब्सक्राइबर्स

सच्चाई खुली तो सामने आया खौफनाक चेहरा

जब छात्रा को तौसीफ की असलियत (शादीशुदा और 4 बच्चों का पिता होना) पता चली तो आरोपी ने अपना रंग बदल लिया। आरोप है कि तौसीफ ने छात्रा को धमकी दी कि अगर उसे साथ रहना है तो उसे अपना हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाना होगा। आरोपी ने छात्रा की पढ़ाई के लिए मिली ₹42,000 की स्कॉलरशिप राशि का भी गबन कर लिया। विरोध करने पर पीड़िता को डराया-धमकाया गया और रिश्ते को जबरन जारी रखने का दबाव बनाया गया।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन में आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी तौसीफ के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, रेप और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News