रमजान में रोजाना दो घंटे की छुट्टी ले सकते हैं मुसलमान कर्मचारी: दिल्ली जल बोर्ड ने किया ऐलान
punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2022 - 07:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली जल बोर्ड ने रमजान के महीने में अपने मुसलमान कर्मचारियों को प्रतिदिन करीब दो घंटे का अल्प अवकाश लेने की सोमवार को अनुमति प्रदान की। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। इस महीने इस्लाम को मानने वाले लोग सुबह से शाम तक रोजा (उपवास) रखते हैं।
दिल्ली जल बोर्ड के एक परिपत्र में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी ने मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के दौरान यानी 3 अप्रैल से 2 मई तक प्रतिदिन दो घंटे का अल्प अवकाश लेने अनुमति दे दी है। परिपत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों को अपना काम शेष घंटों में पूरा करना होगा और अल्प अवकाश से उनके काम पर असर नहीं पड़ना चाहिये।