मुंबई में दो साल में गड्ढा मुक्त हो जाएंगी सड़कें : एकनाथ शिंदे

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2024 - 09:05 PM (IST)

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई की सड़कें अगले दो साल में गड्ढों से मुक्त हो जाएंगी क्योंकि मौजूदा समय में सड़कों को क्रंक्रीट से तैयार करने का काम चल रहा है। शिंदे ने मुंबईवासियों से महानगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में प्रशासन के साथ सहयोग करने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने मुंबई के पूर्व शेरिफ और प्रख्यात न्यायविद स्वर्गीय नाना चूडास्मा की स्मृति में यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि कुछ समय पहले गहन स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया था और इससे प्रदूषण में कमी आई है। उन्होंने कहा, ‘‘पूरे शहर में सड़कों को पक्का करने का काम किया जा रहा है। अगले दो वर्षों में मुंबई की सड़कें गड्ढों से मुक्त हो जाएगी।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका प्रशासन यातायात की भीड़भाड़ को कम करने के लिए सरकार और पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है। '' उन्होंने कहा कि शहर के सभी समुद्र तटों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News