एक शर्त के चलते मुंबई के सबसे पॉश इलाके में 11 साल से खाली है फ्लैट, किराया 64 रुपए

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2019 - 01:45 PM (IST)

मुंबई: दक्षिण मुंबई ऐसा पॉश इलाका है जहां रहने के लिए लोग घर खोजते हैं और ऊंची से ऊंची कीमत देने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं यहां के ताड़देव इलाके की स्लीटर रोड पर 800 वर्ग फीट का एक फ्लैट ऐसा भी है जिसका किराया केवल 64 रुपए है और यह एक शर्त के कारण 11 साल से खाली पड़ा है।

मुंबई पुलिस के कई कर्मचारी कर चुके हैं अप्लाई
दरअसल, यह फ्लैट धुनजीबॉय बिल्डिंग में 1940 में मुंबई पुलिस के पारसी अफसरों के रहने के लिए पारसी समुदाय द्वारा अलॉट किया गया था। इस भवन का स्वामित्व पारसी ट्रस्ट आर.डी. महालक्ष्मीवाला चैरिटी बिल्डिंग ट्रस्ट के पास है। इस ट्रस्ट का मुंबई पुलिस से समझौता हुआ था कि यह अपार्टमैंट केवल पारसी पुलिस अधिकारी को रहने के लिए दिया जाएगा। यहां आखिरी बार एक सहायक पुलिस आयुक्त फिरोज गंजिया रहे थे लेकिन 2008 में वह इसे छोड़कर चले गए, तब से फ्लैट खाली पड़ा है। बताया जा रहा है कि इस फ्लैट के लिए मुंबई पुलिस के कई कर्मचारी अप्लाई कर चुके हैं लेकिन पारसी ट्रस्ट की शर्त के कारण अब तक किसी को भी यह फ्लैट नहीं दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News