Flight में बैठे रह गए यात्री..कैप्टन दूसरी फ्लाइट के लिए हो गया रवाना: IAS अफसर ने लगाई Go First की क्लास
punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2023 - 04:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: फ्लाइट में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कभी एयर इंडिया में पेशाब कांड तो कभी IndiGo में एयर होस्टेज से बदतमीजीवहीं अब Go First Flight में एक नया ही विवाद देखने को मिला।
दरअसल, मुंबई से दिल्ली आ रही Go First Flight में पायलट की लापरवाही की वजह से यात्रियों को कई घंटों का इंतजार करना पड़ा। बता दें कि इस बात को लेकर आईएएस अधिकारी सोनल गोयल ने शुक्रवार (07 अप्रैल) को ट्वीट्स कर दी।
उन्होंने यात्रियों की फोटो ट्वीट कर लिखा ''@GoFirstairways द्वारा उड़ान संचालन की अप्रत्याशित और दयनीय हैंडलिंग...फ्लाइट G8 345 मुंबई से दिल्ली के लिए 22:30 बजे प्रस्थान करने वाली थी। 1 घंटे से अधिक की देरी और यात्री विमान के अंदर फंसे हुए हैं;
Unexpected and pathetic handling of flight operations by @GoFirstairways
— Sonal Goel IAS (@sonalgoelias) April 7, 2023
The Flight G8 345 from Mumbai to Delhi was scheduled to depart at 22:30 hrs .
Its more than 1 hour delay & passengers are stuck up inside plane;
With airline staff saying that the Captain is not available. pic.twitter.com/SwEkaoZqMe
वहीं, एयरलाइन स्टाफ का कहना है कि कैप्टन उपलब्ध नहीं है। इस ट्वीट में उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है जिसमें यात्रियों को इंतजार करते देखा जा सकता है।
गोयल ने दूसरे ट्वीट में लिखा है, यदि कप्तान उपलब्ध नहीं है...सभी यात्रियों को फ्लाइट में क्यों चढ़ाया गया...बोर्ड पर छोटे बच्चों, महिलाओं और वृद्ध यात्रियों के साथ...वे फ्लाइट में पानी के अलावा कुछ भी नहीं परोस रहे थे। पहले उड़ान में देरी के बारे में भी कोई सूचना नहीं दी गई। दरअसल, यात्रियों को जानकारी दी गई कि फ्लाइट का कैप्टन दूसरी फ्लाइट के लिए रवाना हो गया।
वहीं सोनल की शिकायत पर Go First एयरलाइन ने अपनी सफाई देते हुए माफी मांगी और कहा कि सोनल, आपको हुई देरी के लिए क्षमा चाहते हैं. हम समय पर एयरलाइन चलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। हालांकि, अप्रत्याशित घटनाएं कभी-कभी हमें चुनौती देती हैं। क्षमा करें, यह आपकी उड़ान के साथ हुआ। भविष्य में हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।