बोइंग विमान में मचा हड़कंप: बोइंग 737 Flight मिनटों में 26,000 फीट नीचे आई, ऑक्सीजन मास्क गिरे, 191 लोग थे सवार
punjabkesari.in Wednesday, Jul 02, 2025 - 02:27 PM (IST)

टोक्यो: चीन के शंघाई से जापान की राजधानी टोक्यो जा रही एक फ्लाइट में बैठे 191 यात्रियों की जान उस वक्त सांसे अटक गई, जब विमान ने अचानक 26,000 फीट की ऊंचाई से तेजी से नीचे गिरना शुरू कर दिया। यह घटना 30 जून को जापान एयरलाइंस और उसकी लो-कॉस्ट पार्टनर Spring Japan की फ्लाइट में हुई।
क्या हुआ फ्लाइट में?
शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद, फ्लाइट जब करीब 36,000 फीट की ऊंचाई पर थी, तभी अचानक तकनीकी खराबी आ गई। विमान 10 मिनट के अंदर लगभग 10,500 फीट की ऊंचाई पर आ गया। इस दौरान ऑक्सीजन मास्क अपने आप बाहर आ गए और विमान में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
दिल का दौरा पड़ने से 20 से जयादा लोगों की मौत, क्या कोरोना वैक्सीन का साइड इफेक्ट? सरकार का आया बड़ा बयान
यात्रियों का डर
एक यात्री ने बताया, "मैंने एक धीमा धमाका सुना और कुछ ही सेकंड में ऑक्सीजन मास्क नीचे गिर गए। एयर होस्टेस रोते हुए चिल्ला रही थीं कि तुरंत मास्क पहन लो, प्लेन में खराबी आ गई है।" कुछ लोग उस समय सो रहे थे और डर से जागे। कई यात्री इतने घबरा गए कि उन्होंने अपना वसीयतनुमा मैसेज, बैंक के पिन नंबर और इंश्योरेंस डिटेल्स परिवार को भेजना शुरू कर दिया। एक यात्री ने कहा, "मैंने रोते हुए अपनी बीमा और कार्ड की जानकारी मैसेज कर दी, ऐसा लग रहा था कि अब बचना मुश्किल है।"
फ्लाइट को किया गया डायवर्ट
पायलट ने तुरंत इमरजेंसी घोषित की और फ्लाइट को ओसाका के कांसाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट शाम 8:50 बजे सुरक्षित लैंड कर गई। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई।
मुआवज़ा और जांच
एयरलाइंस ने सभी प्रभावित यात्रियों को 15,000 येन (करीब ₹6,900) ट्रांसपोर्ट मुआवजा और एक रात की रहने की सुविधा दी है। साथ ही, विमान की प्रेसर सिस्टम में खराबी की जांच शुरू कर दी गई है।
बोइंग पर फिर सवाल
गौरतलब है कि हाल ही में बोइंग विमान एक और हादसे को लेकर चर्चा में था। अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट क्रैश में 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। अब इस घटना ने फिर से बोइंग के सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।