Ghaziabad: स्कूल बस बनी आग का गोला, नंदग्राम के पास DPS की बस धू-धूकर जली

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 12:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके के पास डीपीएस (DPSG) की स्कूल बस में आग लगने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार बस में अचानक आग भड़क गई और वह देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी मौजूद आग को काबू किया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।  

यह बस दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद (DPSG) की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई भी छात्र मौजूद नहीं था। बस चालक ने भी समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे किसी बड़े हादसे की संभावना टल गई।

फायर विभाग को घटना की जानकारी सुबह करीब 9:26 बजे मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली फायर स्टेशन से दो Fire Tender को मौके के लिए भेजा गया। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर देखा कि बस पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी। Fire Fighters ने होज लाइन और होज रील की मदद से चारों तरफ से पानी डालकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जली हुई बस का Registration Number UP-14 GT-6565 है। बस में CNG Kit लगी हुई थी। हादसे में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में Technical Fault की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, Fire Department की टीम घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। बस में लगी आग के कारण मेरठ रोड पर कुछ समय के लिए Traffic Movement प्रभावित हुआ। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News