Horrific bus accident: अनियंत्रित होकर पलटी बस, मची चीख-पुकार, 10 से ज्यादा यात्री...
punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 11:36 AM (IST)
Horrific bus accident : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में आज तड़के एक बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 10 से अधिक यात्री घायल हो गए जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार ‘जय बाला' ट्रैवल्स की यात्री बस झारखंड के रामगढ़ से कोरबा जा रही थी।
आज तड़के साढ़े तीन बजे टांगरपानी के पास सड़क किनारे बने वैकल्पिक मार्ग पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिससे बस पलट गई। हादसे के समय बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: Ketan Murder Case में नया मोड़: मंगेतर सिया के नए सच का होगा खुलासा, पुलिस जांच में खुलेंगे कई राज
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घायलों में जशपुर निवासी शोभंती भगत (50) और उनकी पुत्री रीमा भगत (23) भी शामिल हैं। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए होली क्रॉस अस्पताल, कुनकुरी रेफर किया गया है।
जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के टांगरपानी गांव में तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ। झारखंड के रामगढ़ से कोरबा जा रही जय बाला जी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। @JashpurDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/AgXcj5g5VM
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 3, 2026
प्रारंभिक जानकारी में बस चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
