मोदी का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाएगी भाजयुमो

punjabkesari.in Monday, Sep 11, 2017 - 12:28 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) युवा मोर्चा ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन यहां‘सेवा दिवस’के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया है। एक सप्ताह के लंबे समारोह के तहत दिल्ली भाजयुमो अध्यक्ष सुनील यादव की अगुवाई में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली जिले में के बी के दत्त कालोनी में एक स्वास्थ्य शिविर और स्व‘छता अभियान का आयोजन किया।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने यादव एवं नई दिल्ली जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुनील यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं तथा स्वच्छता अभियान में शरीक हुए स्थानीय नागरिकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अगले सात दिनों के दौरान युवा मोर्चा की सभी 14 जिला इकाईयों की ओर 17 सितंबर को इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके साथ ही स्वच्छता अभियान के लिए प्रधानमंत्री की ओर पहले चयनित स्थल मंदिर मार्ग स्थित बाल्मिकी बस्ती में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर तिवारी ने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रनिर्माण और जन कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस‘ के रूप में मनाए जाने का युवा मोर्चा का निर्णय सराहनीय है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News