मौसम विभाग ने राजधानी में जारी किया रेड अलर्ट, ज्यादा पानी पीने और दोपहर में घर से न निकलने की सलाह

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2024 - 06:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देशभर में गर्मी का कहर जारी है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इससे पहले ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। कहा जा रहा है कि बुधवार तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है।

PunjabKesari

गुरुवार को तूफान चलने से  तापमान में गिरावट आ सकती है। बीते दिन राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। साथ ही दोपहर के समय तेज़ धूप होने के कारण बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News