Video: तिरंगे से स्कूटर साफ करना शख्स को पड़ा महंगा, पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर वाहन को भी किया जब्त

punjabkesari.in Thursday, Sep 08, 2022 - 09:43 AM (IST)

नई दिल्ली: 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी द्वारा चलाए गए 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पूरे देशभर के लोगों ने अपने घरों में तिरंगा लहराया लेकिन इस बीच एक शख्स द्वारा तिरंगे का अपमान करने का एक वीडियो भी सामने आया।

दरअसल, 52 वर्षीय एक व्यक्ति अपने स्कूटर को साफ करने के लिए कथित तौर पर राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल करते नज़र आया।  पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घटना पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा इलाके की है। उन्होंने यह भी कहा कि उक्त व्यक्ति उत्तरी घोंडा इलाके का निवासी है। 
 

यह वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा बनाया जिसके बाद यह मामला सामने आया है। वीडियो में व्यक्ति को अपने सफेद स्कूटर को राष्ट्रीय ध्वज से साफ करते और उससे धूल झाड़ते देखा जा सकता है।  वीडियो में शख्स ने पहले बैठने वाले जगह को साफ किया फिर सामने के शीशे को पोछा, इसके बाद उसने पूरी स्कूटी पर तिरंगे को फेरा और सफाई की। 

 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 की धारा 2 के तहत भजनपुरा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है इसके अलावा व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किया गया ध्वज और उसका स्कूटर भी जब्त कर लिया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News