मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी तेज बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 10:35 PM (IST)

पुणे: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र में सक्रिय रहा। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मानसून कमजोर रहा। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

PunjabKesari

अगले 24 घंटे में असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज से बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, पूर्व मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।

PunjabKesari

पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, तटीय दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के अधिकतर हिस्सों में तथा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार,पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, गुजरात , मध्य महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल के कई स्थानों पर बारिश हुई।

PunjabKesari

इसके अलावा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तेलानागाना के कुछ स्थानों पर तथा ओडिशा, जमू-कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। रायलसीमा में मौसम शुष्क रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News