BJP आज जारी कर सकती है चौथी लिस्ट, पुरी से संबित पात्रा लडे़ंगे चुनाव

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 09:22 AM (IST)

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार देर रात 36 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस लिस्ट में महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, असम के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इससे पहले शुक्रवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें पांच राज्यों के नामों को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। वहीं आज 10.30 बजे सुबह यूपी बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक है, इसमें अमित शाह भी शामिल होंगे। इसके बाद बीजेपी अपनी चौथी सूची जारी कर सकती है।

उल्लेखनीय है गुरुवार को भाजपा ने 20 राज्यों के लिए 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वीके सिंह, महेश शर्मा आदि के नाम शामिल थे।
PunjabKesari
वहीं भाजपा की दूसरी लिस्ट में पार्टी के तेज-तर्रार प्रवक्ता संबित पात्रा को पुरी से उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि पहले माना जा रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी पुरी से भी चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन पात्रा के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अटकलों पर विराम लग गया है।
PunjabKesari
भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में आंध्र प्रदेश से 23, असम से 1, महाराष्ट्र से 6, मेघालय से 1 और उड़ीसा से 5 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होने हैं। 23 मई को नतीजे आएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News