लोकसभा चुनाव 2024: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट, चंडीगढ़ से कटा किरण खैर का टिकट
punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 01:42 PM (IST)
नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। भाजपा ने चंडीगढ़ से किरण खैर का टिकट काट दिया है और पार्टी ने उनके जगह संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाली की सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान किया है। पार्टी ने कुल 9 उम्मीदवारों की घोषणा की है।
BJP releases its 10th list of candidates for the Lok Sabha elections.#LokSabaElection2024 pic.twitter.com/gyPPEm7Z40
— ANI (@ANI) April 10, 2024
मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर लड़ रहे चुनाव
भारतीय जनता पार्टी ने यूपी की सात सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा की है। बीजेपी ने मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर और कौशाम्बी से विनोद सोनकर को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, फूलपूर और इलाहाबाद से क्रमश: प्रवीण पटेल और नीरज त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे। बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारस नाथ राय को उतारी है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से एसएस अहलुवालिया को टिकट दिया है।