PM मोदी की राह पर चले चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, यूक्रेन-रूस युद्ध पर पुतिन को दी सीख

punjabkesari.in Sunday, Jan 01, 2023 - 01:10 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए   रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वदृष्टि का अनुसरण किया और यूक्रेन में युद्ध के कूटनीतिक समाधान के महत्व पर जोर दिया। इस बातचीत के जरिए दोनों देशों के बीच संबंधों को और भी मजबूत करने की कोशिश की गई है।  एनएचके वर्ल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध पर भी चर्चा हुई है।

 

 जिनपिंग ने पीएम मोदी की बात को दोहराते हुए पुतिन से कहा है कि इस मुद्दे को सुलझाने का बातचीत ही एक जरिया है। शी ने भी PM मोदी की तरह इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कूटनीतिक समाधान खोजने की बात कही। चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था रूस और अन्य देशों के साथ व्यवस्थित तरीके से सामान्य सीमा पार यात्रा फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।

 

चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, पुतिन ने कहा कि मौजूदा जटिल और गंभीर अंतरराष्ट्रीय स्थिति में, रूस-चीन संबंधों ने विकास की एक अच्छी गति बनाए रखी है। ऊर्जा, कृषि और बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति देखी जा रही है। पुतिन ने कहा कि रूस-चीन संबंधों के लचीलेपन, परिपक्वता और स्थिरता को और बढ़ाया गया है, दोनों देशों के बीच स्ट्रेटेजिक कोर्डिनेशन का महत्व और अधिक प्रमुख हो गया है।  

 

पुतिन ने कहा, चीन का सैन्य सहयोग, ‘दोनों देशों की सुरक्षा और दुनिया के महत्वपूर्ण हिस्सों में स्थिरता को बढ़ावा देता है।’ इसके अलावा, उन्होंने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के सामने, उनका रणनीतिक गठबंधन एक स्थिर शक्ति बन रहा है। रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के साथ चल रहे विवाद पर चीन के विदेश मंत्री ने  कहा, बातचीत बहुत आसान नहीं है लेकिन, इससे शांति की संभावाएं जरूर रहेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News