CCTV फुटेज में दिखा तेंदुए का अातंक, गर्ल्स हॉस्टल के बाहर कुत्ते पर किया अटैक

punjabkesari.in Wednesday, Jun 14, 2017 - 11:00 AM (IST)

नई दिल्ली: मुंबई के गोरेगांव स्थित पशु चिकित्सा कॉलेज में एक तेंदुअा गर्ल्स हॉस्टल में घुस गया और एक कुत्ते पर बुरी तरह झपट पड़ा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेंदुए के डर से कुत्ता भागने लगा, लेकिन तभी उस पर जोरदार तरीके से हमला हुअा। लेकिन दूसरे कुत्ते के भौंकने पर तेंदुआ वहां से भाग खड़ा हुआ। हॉस्टल के सुरक्षागार्ड का कहना है कि इससे पहले भी कई बार तेंदुआ हॉस्टल और कॉलेज कैंपस में घूमता हुआ दिखा है। हालांकि इस घटना में किसी तरह का काेई नुकसान नहीं हुआ।


'घने पेड़ों से ढ़ंका हुआ है कैंपस'
बताया जा रहा है कि कॉलेज के एक तरफ वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे है, तो दूसरी तरफ आरे मिल्क कॉलोनी है। तेंदुए अक्सर आरे मिल्क कॉलोनी में घुसते रहते हैं। बताया जा रहा है कि कॉलेज का कैंपस घने पेड़ों से ढ़ंका हुआ है इसलिए तरह-तरह के पक्षी, सांप और यहां तक की तेंदुए भी अपना बसेरा बना लेते हैं। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने छात्रों के लिए स्पेशल क्लास लगाई है कि जानवरों के हमले से कैसे खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News