बड़ी खबर: भूस्खलन से बंद हुआ वैष्णो देवी जाने वाला नया रास्ता

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 05:40 PM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के त्रिकुटा पर्वत स्थित मां वैष्णो देवी गुफा की ओर यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए भू-स्खलन होने से नए मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। 
PunjabKesari
रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ताहिर भट्ट के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी जिसमें कहा गया था कि नए मार्ग पर हिमकोटी के पास भूस्खलन हुआ है। नया मार्ग यात्रियों की सुरक्षा के लिए बंद कर दिया गया है। 
PunjabKesari
ताहिर भट्ट ने कहा, ‘‘इस घटना में किसी के घायल होने खबर नहीं है।’’ एक अधिकारी ने कहा कि पारंपरिक मार्ग से यात्रा जारी है और भूस्खलन का मलबा साफ होने के बाद ही इस मार्ग पर फिर से यात्रा शुरू होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Related News