श्रीलंका में 8 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2017 - 03:01 PM (IST)

रामेश्‍वरमः मत्स्य पालन विभाग के अनुसार श्रीलंकाई नौसेना ने 2 अलग-अलग घटनाओं के दौरान तमिलनाडु के  8  मछुआरों व दो नावों को अपने कब्‍जे में ले लिया। उनके अनुसार ये भारतीय मछुआरे और नाव श्रीलंकाई जलक्षेत्र में थे।

रामेश्‍वरम व मंडपम के चार मछुआरों को कथित तौर पर नेडुंथीवू के पास मछली पकड़ते वक्‍त गिरफ्तार कर लिया गया। रामेश्‍वरम में मतस्‍य पालन के सहायक निदेशकों ने बताया कि इसके बाद इन्‍हें उत्‍तरी श्रीलंका में काराइनगर बंदरगाह ले जाया गया। बता दें कि कोलंबो में आयोजित 2 दिवसीय भारतीय महासागर सम्मेलन में शामिल होने को आज ही भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज श्रीलंका रवाना हुई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News