मछली पकड़ने के दौरान श्रीलंका के लुटेरों से भारतीय मछुआरो की झड़प, 4 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 30, 2024 - 03:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क : तमिलनाडु के पास समुद्र के बीच में मछली पकड़ने के दौरान संदिग्ध श्रीलंकाई समुद्री लुटेरों के हमले में चार भारतीय मछुआरे घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मत्स्य पालन अधिकारियों ने मंगलवार को यहां कहा कि अक्कराईपेट्टई तटीय गांव के रहने वाले मछुआरे मुरुगावेल, चिन्नैयन और मुथु सोमवार सुबह सेरुदुर तटीय गांव के मुरुगन के स्वामित्व वाली एक देशी नाव में मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरे थे। जब वे कोडियाकराई तट से 15 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में मछली पकड़ रहे थे, तभी एक तेज जहाज में आए समुद्री लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया।

PunjabKesari

जीपीएस गैजेट, मछली पकड़ने के जाल और अन्य सामान लेकर भागने से पहले लुटेरों ने कल देर रात भारतीय मछुआरों पर लोहे की छड़ों और लकड़ी के लट्ठों से हमला किया था। घायल मछुआरे किसी तरह जान बचाकर आज सुबह तट पर लौट आए। गंभीर रूप से घायल मुरुगन को ओराथुर के नागापट्टिनम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य तीन का भी इलाज किया जा रहा है। संबंधित विभाग आगे की जांच शुरु कर दी है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News