सूडान में भारतीय सेना के पास सुरक्षा उपकरणों की कमी

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2016 - 02:18 PM (IST)

नई दिल्ली : सूडान में यूएन के शांति मिशन पर गए भारतीय फौजियों के पास सुरक्षा उपकरणों की भारी कमी है। यूएन द्वारा अक्टूबर में भारत का ध्यान इस तरफ खींचते हुए जल्द ही स्थिति को सुधारने के लिए कहा गया था। सुडान में भारत के लगभग 2,200 फौजी मौजूद हैं। उनमें से ज्यादातर से पास बुलेटप्रूफ जैकेट और बुलेटप्रूफ हेलमेट नहीं हैं। इंडियन आर्मी के हालात घर में भी कुछ अच्छे नहीं हैं। मार्च में तकरीबन 50,000 जैकेट का आर्डर दिया गया था जबकि इनकी मांग वर्ष 2009 में की गई थी। अब के हिसाब से 1,86,138 जैकेट चाहिए होंगी जिससे वर्ष 2017 तक की कमी पूरी हो सके।

यूएन ने भारत को कहा है कि सुरक्षा उपकरणों की कमी की वजह से भारतीय सैनिक वहां अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहे। भारतीय फौज उपकरणों की कमी की वजह से अपनी क्षमता का कुल 60 प्रतिशत ही दे पा रही है। भारत के मुकाबले बाकी देशों की हालत फिर भी अच्छी है। चीन ने हाल ही में अपने सैनिकों के रक्षा उपकरणों को अपडेट किया है जिससे वह 120 प्रतिशत तक योगदान दे पा रहे हैं।

वहीं पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश का रिकॉर्ड भी भारत के मुकाबले अच्छा है। रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय को भी इसकी जानकारी है लेकिन पिछले 2 महीनों में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यह भारतीय सैनिकों की साख का सवाल भी बनता जा रहा है। हालांकि, भारत के जवान कमियों के बावजूद बिना शिकायत के काम कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News