कर्नाटक में भाजपा की पकड़ हो रही कमजोर: कुमारस्वामी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 23, 2018 - 04:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छवि तेजी से गिर रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में अगले महीने होने वाले उप-चुनाव और पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों से इसकी पुष्टि हो जायेगी।

विरोधी दलों की स्थिति हो रही मजबूत  
कुमारस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को पराजित करने के लिए भाजपा का विरोध कर रहे विपक्षी दल अपनी पकड़ मजबूत करते जा रहे हैं। उनहोंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि तीन नवंबर को राज्य में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के होने वाले उप चुनावों में कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन जीत हासिल करेगा। 

मोदी की छवि को लगा धक्का 
मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु प्रेस क्लब और बेंगलुरु रिपोटर्स गिल्ड की ओर से आयोजित ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में कहा कि उप चुनावों के नतीजे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों और अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों पर भी असर डालेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा निरंतर अपनी पकड़ खोती जा रही है। भाजपा के हाल के चुनावों में हुई पराजय से परिलक्षित भी हो रहा है और मोदी की छवि को गहरा धक्का लगा है। उप-चुनावों के बाद कर्नाटक से मजबूत संदेश पूरे देश में जायेेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News