'राहुल गांधी को मैंने मार दिया', भारत जोड़ो यात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाने क्या-क्या बोले कांग्रेस नेता

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2023 - 01:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस की राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा' इन दिनों हरियाणा में है। कुरक्षेत्र में राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मीडिया ने उनसे कई सवाल पूछे। तभी एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि मैंने राहुल गांधी को मार दिया। यहां जो बैठा है वो राहुल गांधी नहीं है। राहुल गांधी आपके और भाजपा के दिमाग में है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अब राहुल मेरे दिमाग में नहीं है। वहीं एक अन्य सवाल में राहुल गांधी ने कहा कि टी-शर्ट बोल-बोल कर मुझे मां से डांट दिलवा दी। मां कह रही है कि ठंड में ऐसे ही घूम रहे हो। एक क्या आप तपस्वी हो गए हैं? सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, "ये देश तपस्वियों का देश है, ये देश तपस्वियों का है, पुजारियों का नहीं।

 

राहुल ने कहा कि भगवान शिव की अभय मुद्रा तपस्या का सिग्नल है, इसीलिए कांग्रेस का चुनाव चिन्ह पंजा है, मैंने रिसर्च किया है। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा' समाज में फैलाई जा रही नफरत और भय के साथ-साथ बेरोजगारी एवं महंगाई के खिलाफ है। गांधी ने यात्रा को लेकर कहा, ‘‘हम इसे ‘तपस्या' के रूप में देख रहे हैं।'' उन्होंने सलाह दी कि पैदल मार्च तपस्या और आत्म-चिंतन के लिए है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस 'तपस्या' में विश्वास करती है जबकि भाजपा 'पूजा' का संगठन है।''

 

कांग्रेस मे पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और आरएसएस 'तपस्या' का सम्मान नहीं करते हैं, बल्कि वे चाहते हैं कि उनकी 'पूजा' करने वाले लोगों का ही सम्मान हो। एक सवाल के जवाब में गांधी ने कहा कि एक बात जो मैंने समझी है वह यह है कि यह लड़ाई असल में राजनीतिक नहीं है, सतही तौर पर यह राजनीतिक लड़ाई है। जब हम बसपा या टीआरएस से लड़ते हैं तो यह राजनीतिक मुकाबला होता है। लेकिन देश में बदलाव आया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News