Gold Silver Rate Today : 14 फरवरी को जानें 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड का रेट, चेक करें 10 ग्राम चांदी का ताजा भाव
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 03:23 PM (IST)
नेशनल डेस्क : देश में सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार, 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) को दोनों कीमती धातुओं के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। शादी-ब्याह के सीजन के बीच आई इस नरमी से ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है।
चांदी के ताजा भाव
आज चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। बाजार आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमत में करीब 16,700 रुपये की कमी आई है और यह लगभग 2,42,433 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
मुख्य शहरों में चांदी के खुदरा भाव इस प्रकार हैं :
- दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी करीब 2,750 रुपये में मिल रही है।
- 100 ग्राम चांदी की कीमत लगभग 27,500 रुपये है।
- चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव लगभग 2,800 रुपये चल रहा है।
यह भी पढ़ें - नहीं खानी पड़ेगी अब दवा... दिल के डाॅक्टर ने बताया हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के 6 तरीके
आपके शहर में सोने का ताजा भाव
दिल्ली
- 24 कैरेट : ₹1,57,900 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट : ₹1,44,750 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट : ₹1,18,460 (प्रति 10 ग्राम)
मुंबई
- 24 कैरेट : ₹1,57,750 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट : ₹1,44,600 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट : ₹1,18,310 (प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई
- 24 कैरेट : ₹1,58,840 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट : ₹1,45,600 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट : 1,24,500 (प्रति 10 ग्राम)
कोलकाता
- 24 कैरेट : ₹1,57,750 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट : ₹1,44,600 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट : ₹1,18,310 (प्रति 10 ग्राम)
अहमदाबाद
- 24 कैरेट : ₹1,57,800 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट : ₹1,44,650 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट : ₹1,18,360 (प्रति 10 ग्राम)
लखनऊ
- 24 कैरेट : ₹1,57,900 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट : ₹1,44,750 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट : ₹1,18,460 (प्रति 10 ग्राम)
बाजार का रुख और निवेशकों के लिए सलाह
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और आर्थिक संकेतकों के कारण सोने-चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है। फिलहाल सोने का भाव 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे है। यदि कीमतें इस स्तर को पार नहीं कर पाती हैं, तो आगे और गिरावट भी संभव है।
वहीं निवेशकों की नजर अब अमेरिकी महंगाई दर (CPI) के आंकड़ों पर है। इन आंकड़ों के आधार पर वैश्विक बाजार में सोने की दिशा तय हो सकती है। ऐसे में बाजार विशेषज्ञ निवेशकों को सावधानी बरतने और सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दे रहे हैं। ध्यान रहे कि अलग-अलग शहरों में टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्थानीय कारणों से कीमतों में हल्का अंतर हो सकता है। खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर से ताजा रेट जरूर जांच लें।
