Petrol- Diesel price on 20 March: आज सस्ता हुआ या महंगा पेट्रोल-डीजल? जानें अपने शहर के ताजा रेट्स, चेक करें लिस्ट
punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 01:44 PM (IST)
Petrol- Diesel price on 20 March: मिडल ईस्ट (अमेरिका-इजराइल और ईरान) में बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजार में खलबली मचा दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें $108 प्रति बैरल के खतरनाक स्तर को पार कर गई हैं। इस उछाल के बाद आम आदमी की चिंता बढ़ गई है कि क्या उनके शहर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ गए हैं?
ये रहे आज के पेट्रोल और डीजल के दाम
| शहर | पेट्रोल (प्रति ली.) | डीजल (प्रति ली.) | LPG (14.2 KG) |
| दिल्ली | ₹94.77 | ₹87.67 | ₹913.00 |
| मुंबई | ₹103.54 | ₹90.03 | ₹912.00 |
| कोलकाता | ₹105.41 | ₹92.02 | ₹939.00 |
| चेन्नई | ₹101.06 | ₹92.48 | ₹928.50 |
हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि घरेलू बाजार में आज भी तेल कंपनियों ने कीमतों को स्थिर रखा है।
LPG सिलेंडर पर टिकी हैं निगाहें
7 मार्च को रसोई गैस की कीमतों में ₹60 की भारी बढ़ोतरी के बाद से सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। लेकिन कच्चे तेल की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर क्रूड $115 के पार टिका रहा, तो तेल कंपनियां (OMCs) बोझ ग्राहकों पर डाल सकती हैं।
क्या $150 तक जाएगा तेल?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, यदि युद्ध का संकट लंबा खिंचता है, तो कच्चा तेल $150 से $180 प्रति बैरल तक जा सकता है। भारत अपनी जरूरत का 85% तेल आयात करता है, इसलिए वैश्विक कीमतों में जरा सी भी हलचल देश की अर्थव्यवस्था और आपकी जेब पर सीधा असर डालती है।

