Petrol- Diesel price Today: 21 मार्च को पेट्रोल और डीज़ल सस्ता हुआ या महंगा? चेक करें अपने शहर का दाम

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 11:06 AM (IST)

Petrol- Diesel price on 21 marchदुनिया भर के ऊर्जा बाजारों (Global Energy Markets) में इस वक्त भारी उथल-पुथल मची हुई है। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों आसमान पर पहुंच गई हैं, जिससे कीमतें $100 प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। इस वैश्विक अस्थिरता के बावजूद, भारत में आम आदमी के लिए राहत की बात यह है कि शनिवार को भी ट्रांसपोर्ट पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं।

PunjabKesari

Industrial Diesel और Premium Petrol हुए महंगे

सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने एक 'कैलिब्रेटेड पास-थ्रू' नीति अपनाई है। इसका मतलब है कि आम जनता पर बोझ डाले बिना घाटे की भरपाई के लिए कुछ खास ईंधनों के दाम बढ़ाए गए हैं:

  • Industrial Diesel: इसकी कीमत में ₹22 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की गई है।
  • Premium Petrol: शौकीन बाइकर्स और कार मालिकों के लिए प्रीमियम पेट्रोल ₹2 प्रति लीटर महंगा हो गया है।
  • LPG की कीमतों में भी हुआ इजाफा: पिछले महीने ही घरेलू रसोई गैस में ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर में ₹115 की वृद्धि देखी गई थी।

प्रमुख शहरों में आज के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार और स्थानीय टैक्स के आधार पर देश के प्रमुख शहरों में आज की कीमतें इस प्रकार हैं:

शहर

(City)

पेट्रोल

(Petrol - Regular)

डीजल

(Diesel - Regular)

प्रीमियम पेट्रोल

(Premium)

दिल्ली

₹94.72

₹87.62

₹101.89

मुंबई 

₹104.21

₹92.15

₹110.50

बेंगलुरु

₹102.84

₹88.95

₹108.20

चेन्नई 

₹100.75

₹92.34

₹107.15

कोलकाता 

₹103.94

₹90.76

₹109.45

PunjabKesari

कीमत बढ़ोतरी के पीछे के कारण

भारत में ईंधन की कीमतों का निर्धारण तीन प्रमुख सरकारी कंपनियां—IOCL, BPCL और HPCL करती हैं। हर रोज सुबह 6 बजे कीमतों की समीक्षा की जाती है। रेट बढने के प्रमुख कारण ये हैं-

  1. कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत (International Crude Prices)
  2. डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू (Rupee-Dollar Exchange Rate)
  3. टैक्स ढांचा (Central Excise Duty & State VAT)

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News