जयंती विशेषः फिल्मों का शौक रखते थे अटल जी, जानिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

punjabkesari.in Wednesday, Dec 25, 2019 - 11:25 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत रत्न और तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी की आज 95वीं जयंती है। वाजपेयी जी ने जमीन से जुड़े रहकर राजनीति की और ‘‘जनता के प्रधानमंत्री’’ के रूप में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनायी थी। उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए जो देश के लिए मील का पत्थर साबित हुए। देश का हर युवा, बच्चा आज भी उन्हें अपना आदर्श मानता था लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अटल जी खाने पीने के साथ साथ फिल्मों के भी काफी शौकीन थे। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें:-

PunjabKesari

राजनीतिक सफर

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कुल मिलाकर 47 साल तक संसद के सदस्य रहे। 
  • वह 10 बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा के लिए चुने गए।           
  • एकमात्र बार वह 1984 में लोकसभा चुनाव हारे थे जब कांग्रेस के माधवराव सिंधिया ने ग्वालियर में उन्हें करीब दो लाख वोटों से शिकस्त दी थी।
  • वाजपेयी ने 10वीं, 11वीं, 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा में 1991 से 2009 तक लखनऊ का प्रतिनिधित्व किया।
  • दूसरी और चौथी लोकसभा के दौरान उन्होंने बलरामपुर का नेतृत्व किया, पांचवीं लोकसभा के लिए वह ग्वालियर से चुने गए जबकि छठीं और सातवीं लोकसभा में उन्होंने नयी दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया।
  • वाजपेयी 1962 और 1986 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।
  • मुंबई में पार्टी की एक सभा में दिसंबर 2005 में वाजपेयी ने चुनावी राजनीति से अपने को अलग करने की घोषणा की।
  • वह करीब 47 सालों तक सांसद रहे।
  • वाजपेयी 1996 से 2004 के बीच तीन बार प्रधानमंत्री भी रहे। 
  • पहली बार 13 दिन के लिए, फिर 1998 और 1999 के बीच 13 महीनों के लिए और फिर 1999 से 2004 तक। 

PunjabKesari

हिंदी भाषा में अहम योगदान
अगर हिंदी को अंतररष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित और प्रसारित करने में किसी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है तो वह थे अटल बिहारी वाजपेयी। 1977 में जनता सरकार में विदेश मंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का संयुक्त राष्ट्रसंघ में हिंदी में दिया भाषण काफी लोकप्रिय हुआ था। यह पहला मौका था जब संयुक्त राष्ट्र संघ जैसे बड़े अतंराष्ट्रीय मंच पर हिंदी की गूंज सुनने को मिली थी। खुद वाजपेयी जी के अनुसार यह उनके लिए सर्वाधिक प्रसन्नता वाला क्षण था।

PunjabKesari

परमाणु परीक्षण से कर दिया था दुनिया को हैरान
भारत को परमाणु राष्ट्र बनाने वाले वाजपेयी ही थे। 11 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण में सफल परीक्षण के साथ भारत न्यूक्लियर स्टेट बन गया था। भारत ने शक्ति नामक परमाणु परिक्षण कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था।

 

फिल्मों के शौकीन
वाजपेयी को फिल्मों का भी शौक़ था। उनके प्रिय गायक लता मंगेशकर, मुकेश और मोहम्मद रफ़ी थे। उनकी पसंदीदा फिल्मे देवदास','बंदिनी' और 'तीसरी कसम' थीं। उनका पसंदीदा गाना एस. डी. बर्मन कृत "ओरे मांझी"...और मुकेश/लता मंगेशकर द्वारा गाया गया गीत "कभी-कभी मेरे दिल में" था। आखिर में जाते जाते भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित फिल्म बंदिनी से उनका पसंदीदा गाना  "ओरे मांझी"।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News