दिल्ली में लू और गर्म हवा के प्रकोप से तापमान 45 डिग्री के पार, रेड अलर्ट जारी

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2019 - 09:12 AM (IST)

नई दिल्ली: केरल में एक सप्ताह की देरी के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी, जिस पर देश की कृषि भूमि का एक बड़ा हिस्सा सिंचाई के लिए निर्भर है। वहीं दिल्ली में लू और गर्म हवा का प्रकोप के बाद तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है जिसके बाद रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। लिहाजा, लोगों को गर्मी की मार से बचकर रहना होगा।

PunjabKesari

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में मौसम शुष्क बना रहा। इस बीच, मध्य और उत्तर भारत में चिलचिलाती गर्मी से कोई राहत नहीं मिली है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में लू का प्रकोप जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है और वहां अभी इससे राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

PunjabKesari

आर्द्रता का स्तर 22 से 74 प्रतिशत के बीच रहा। पालम, आयानगर और जफरपुर मौसम केन्द्रों में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.2, 44.6 और 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बड़े क्षेत्र में जब तापमान लगातार दो दिन तक 45 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, तब ‘लू' की स्थिति घोषित की जाती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News