अरविंद केजरीवाल ने पत्नी के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार में नवाया शीश
punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2024 - 03:02 AM (IST)

नेशनल डेस्क : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए। अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख और उनके परिवार के सदस्य कटरा पहुंचे और मंदिर के लिए रवाना हुए। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आरती में भाग लिया और माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लिया।