कश्मीर और लद्दाख में अगले 24 घंटे हिमस्खलन की चेतावनी, बारिश की भी संभावना

punjabkesari.in Thursday, Jan 24, 2019 - 12:33 PM (IST)

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में ठंड का कहर जारी है और अगले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इस बीच, घाटी और लद्दाख क्षेत्र के हिमस्खलन-प्रभावित क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान ताजा हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। सीमावर्ती शहर कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 15.4 डिग्री नीचे जबकि लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घाटी में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा है लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
PunjabKesari
उत्तर कश्मीर से करीब 50 किलोमीटर दूर गुलमर्ग, घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा जिसकी वजह पिछले 24 घंटों के दौरान हुई ताजा बर्फबारी है। यहां का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पर्यटक घाटी में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि काजीगुंड, कोकरनाग और कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर में अगले 24 घंटों के दौरान आकाश में बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश छह डिग्री और शून्य डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News