CCTV में कैद हुई दबंगों की दबंगई, कर दी पत्रकार की धुनाई

punjabkesari.in Friday, Oct 20, 2017 - 05:52 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी): देर रात तक पटाखे चलाने से मना करने पर एक पत्रकार को भारी पड़ गया। दबंगों ने उसके घर में घुसकर जबरदस्त पिटाई कर दी। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हैरानीजनक तथ्य तो यह है कि, बार-बार फोन किए जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। फिलहाल, अब पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

PunjabKesari

दिवाली के दिन फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी के कुछ लोग रात करीब 11:30 बजे पटाखे चला रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले पत्रकार विजेंद्र शर्मा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिस कारण विजेंद्र शर्मा ने खुद उन लोगों को पटाखे चलाने से मना किया। जिसके बाद कुछ लोग विजेंद्र के घर पहुंच कर उसकी ताबड़तोड़ लात-घूंसों से पिटाई कर दी। साथ ही विजेंद्र का बचाव कर रही उसकी पत्नी को भी जमकर पीटा। हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने विजेंद्र शर्मा को स्थानीय बीके अस्पताल में दाखिल कराया।


PunjabKesari

घायल विजेंद्र से मिलने आई बडख़ल क्षेत्र के विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि इस तरह की मारपीट बेहद ही निंदनीय है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या कहती है पुलिस?
सारन थाना प्रभारी वेदप्रकाश की माने तो पर्वतीय कॉलोनी में पटाखे चलाने से मना करने पर कुछ लोगों ने पत्रकार विजेंद्र शर्मा के साथ मारपीट की है। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को नामजद किया है जबकि कुछ अन्य व्यक्ति भी इस हमले में शामिल बताए जाते हैं। वेद प्रकाश की माने तो हमले की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसके आधार पर छानबीन चल रही है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News