जम्मू-कश्मीर : मानव तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 14 महिलाओं को छुड़ाया गया

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2022 - 09:08 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले से पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर 14 महिलाओं को छुड़ाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस मामले के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान शमीम अहमद भटट्, शगुफ्ता और अस्मत के तौर पर की गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'जिले में मानव तस्करों के सक्रिय होने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के एक दल ने दुलीपोरा गांव में छापेमारी की और भट के घर और आसपास के स्थानों से नाबालिग लड़कियों सहित 14 पीड़ितों को बचाया।'

अधिकारी ने बताया कि बडगाम थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि बचाई गई पीड़िताओं को चदूरा के नारी निकेतन पुनर्वास केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है और उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News