दिल्ली के South East इलाके में IRS अफसर की बेटी का घर में यौन उत्पीड़न, मोबाइल चार्जर केबल से गला घोंट किया मर्डर
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 01:54 PM (IST)
नेशनल डेस्क: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक सीनीयर Indian Revenue Officer की बेटी अपने घर में मृत पाई गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता को उसके परिवार वालों ने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार 22 अप्रैल 2026 सुबह 9 बजे की है जब युवती के माता-पिता वॉक पर गए हुए थे। इस दौरान घर में अकेली मौजूद युवती पर पहले हमला किया गया फिर युवती के साथ यौन उत्पीड़न किया गया जिसके बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।
परिवार ने बताया कि घर लौटने पर बेटी खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिली। जिसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को संदेह है कि इस मामले में एक घरेलू नौकर राकेश मीणा शामिल है, जो एक महीने से अधिक समय पहले नौकरी से निकाले जाने से पहले घर में काम करता था। पुलिस ने बताया कि वह फरार है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और कई टीमें गठित की गई हैं। आगे की जांच जारी है।
क्या है IRS की पोस्ट
भारतीय राजस्व सेवा एक केंद्रीय सिविल सेवा है जिसके अधिकारी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों का प्रबंधन करते हैं। IRS अधिकारी सहायक आयुक्त के रूप में अपना करियर शुरू करते हैं और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड या केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष पद तक पहुंच सकते हैं।
