CJP Protest: छावनी में तबदील हुआ जंतर मंतर, बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से सील हुआ इलाका, भारी पुलिस बल तैनात

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 12:03 PM (IST)

CJP Protest: CJP के लगातार जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा जंतर- को लोहे की चादरों और मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग से पूरी तरह सील कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि इलाके में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वहां की सुरक्षा को पहले से ज्यादा टाइट किया गया है। इसी के साथ सड़कों पर भारी पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

ऐसे किए गए हैं सुरक्षा के इंतजाम  

जंतर-मंतर की ओर आने-जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेड्स लगाकर आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है। इसी के साथ सुरक्षा एजेंसियां सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए पूरे एरिए पर पैनी नजर बनाए रखेंगी। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक की स्थिति को सही रखने के लिए सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद होंगे। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News