23 July Petrol-Diesel Rate: जानें क्या फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? फटाफट से चेक कर लें पूरी लिस्ट
punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 09:13 AM (IST)
23 July Petrol-Diesel Rate : पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर मंडराते सुरक्षा खतरों के बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने बड़ा कदम उठाया है। भारत की प्रमुख रिफाइनरी कंपनियों ने इराक से कच्चे तेल की लोडिंग को फिलहाल के लिए टाल दिया है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई पर संकट गहराने के बावजूद भारतीय बाजार में 25 मई के बाद से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें पूरी तरह स्थिर बनी हुई हैं।
मेट्रो शहरों में जानें आज के पेट्रोल-डीजल के भाव
देश के प्रमुख महानगरों में आज भी ईंधन की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास या उससे ऊपर बनी हुई हैं।

दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12/लीटर | डीजल ₹95.20/लीटर
मुंबई: पेट्रोल ₹111.21/लीटर | डीजल ₹97.83/लीटर
कोलकाता: पेट्रोल ₹113.51/लीटर | डीजल ₹99.82/लीटर
चेन्नई: पेट्रोल ₹107.77/लीटर | डीजल ₹99.55/लीटर
वहीं विभिन्न राज्यों में लगने वाले स्थानीय टैक्स (VAT) और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट (माल-भाड़ा) के चलते अन्य शहरों में दरों में अंतर देखने को मिल रहा है:

शहर का नाम, पेट्रोल का रेट (₹/लीटर), डीजल का रेट (₹/लीटर)
बेंगलुरु, ₹110.93, ₹98.80
पटना, ₹113.35, ₹99.36
इंदौर, ₹114.58, ₹99.70
हैदराबाद, ₹115.69, ₹103.82
कानपुर, ₹101.59, ₹95.06

बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य समुद्री व्यापार के लिए बेहद संवेदनशील माना जाता है। वहां तेल टैंकरों पर बढ़ते सुरक्षा खतरों के कारण भारतीय कंपनियों को अपने कदम पीछे खींचने पड़े हैं। इराक के बसरा टर्मिनल के पास हुए हालिया ड्रोन हमले के बाद 'इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन' (IOCL) ने अपने विशाल सुपरटैंकर लीला जामनगर से 20 लाख बैरल इराकी क्रूड ऑयल उठाने की योजना को रोक दिया है। इसी तरह 'मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड' (MRPL) ने भी अपने टैंकर देश गौरव की लोडिंग फिलहाल स्थगित कर दी है।
यह भी पढ़ें: ध्यान दें दिल्लीवासी... सुरक्षा के चलते आज भी बंद रहेंगे 16 मुख्य स्टेशन, यात्रा से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर
जानें क्या आगे बढ़ेंगे दाम?
भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने मई के बाद से दरों में कोई फेरबदल नहीं किया है। मई के अंत में जब दरें बढ़ाई गई थीं तब पेट्रोल में ₹2.61 और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। तब से लेकर आज तक घरेलू कीमतें स्थिर हैं।
यह भी पढ़ें: स्कूल के कॉरिडोर में दौड़ते समय अचानक गिरा छात्र, अस्पताल ले जाते समय मौत, इलाके में शोक की लहर
वहीं अगर खाड़ी देशों की बात करें तो यहां कच्चे तेल के परिवहन में जोखिम बढ़ने के कारण समुद्री जहाजों का बीमा और फ्रेट चार्ज काफी महंगा हो गया है। अगर होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता लंबा समय तक बाधित रहता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम चढ़ेंगे जिससे आने वाले दिनों में भारत में भी पेट्रोल और डीजल महंगा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
