Delhi Rain: Delhi- NCR में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हुई बारिश

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 10:42 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली- एनसीआर में शुक्रवार सुबह मौमस ने अचानक करवट ली है। शुक्रवार सुबह राजधानी के कुछ इलाकों में बारिश हुई है। यहां पर IMD द्वारा दिन भर के लिए हल्की बारिश का अनुमान जताया है।  वहीं  राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD के अनुसार, सुबह और दोपहर के समय तेज़ हवाओं के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। शाम और रात के समय भी बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'संतोषजनक' श्रेणी में बना हुआ है और सुबह 9 बजे यह 73 दर्ज किया गया। 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51-100 को 'संतोषजनक', 101-200 को 'मध्यम', 201-300 को 'खराब', 301-400 को 'बहुत खराब' और 401-500 को 'गंभीर' माना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News