IRCTC Confirm Ticket Tricks: पलक झपकते मिलेगी कन्फर्म सीट, बस अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 10:49 AM (IST)
Tatkal Ticket: अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं और हर बार कन्फर्म टिकट पाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है, तो यह समस्या काफी आम है। लेकिन अच्छी बात यह है कि थोड़ी सी तैयारी और कुछ स्मार्ट तरीकों को पहले से अपनाकर आपको टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आईए जानते है इन ट्रिक्स के बारे में ....
प्रोफाइल तैयार रखें
सबसे पहले जरूरी है कि आप अपनी प्रोफाइल को पहले से तैयार रखें। IRCTC के My Profile सेक्शन में जाकर Master List बनाना एक बेहद काम की चीज है। इसमें आप उन सभी यात्रियों की जानकारी जैसे नाम, उम्र और ID details पहले से भर सकते हैं, जिनके लिए आप अक्सर टिकट बुक करते हैं। इसका फायदा यह होता है कि बुकिंग के समय आपको हर बार डिटेल्स Type नहीं करनी पड़तीं, बस नाम सेलेक्ट करते ही सारी जानकारी अपने आप भर जाती है और आपका समय बचता है।
Fast Payment करने के ट्रिक
पेमेंट के मामले में भी तेजी बहुत मायने रखती है। आमतौर पर Net Banking या Card Payment में OTP और अन्य डिटेल्स भरने में समय लग जाता है। ऐसे में UPI या IRCTC Wallet जैसे विकल्प ज्यादा तेज और सुविधाजनक होते हैं। अगर आपके वॉलेट में पहले से पैसे मौजूद हैं, तो आप बिना किसी देरी के एक क्लिक में Payment पूरा कर सकते हैं और Bank Redirection की परेशानी से भी बच जाते हैं।
Internet Speed का ध्यान रखें
इसके अलावा Internet Speed को नजरअंदाज करना एक बड़ी गलती हो सकती है। धीमा नेटवर्क या कमजोर वाई-फाई आपकी बुकिंग को प्रभावित कर सकता है। इसलिए टिकट बुक करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका इंटरनेट कनेक्शन तेज और स्थिर है। बेहतर होगा कि आप हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड या 4G/5G नेटवर्क का इस्तेमाल करें, ताकि पेज लोड होने में कोई रुकावट न आए।
अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप से बुकिंग कर रहे हैं, तो ब्राउज़र का ऑटो-फिल फीचर आपके काफी काम आ सकता है। इससे आपका Adress और Payment डिटेल्स पहले से सेव रहती हैं और समय की बचत होती है। वहीं मोबाइल यूजर्स के लिए यह जरूरी है कि वे ऐप का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल करें, क्योंकि पुराने वर्जन अक्सर स्लो या हैंग हो सकते हैं।
सही समय की जानकारी
तत्काल टिकट की बुकिंग AC क्लास के लिए सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास के लिए सुबह 11 बजे शुरू होती है। आपको ठीक समय से 2-3 मिनट पहले लॉग-इन कर लेना चाहिए, ताकि आप तैयार रहें। बहुत पहले लॉग-इन करने पर सेशन एक्सपायर होने का खतरा रहता है, जिससे ऐन मौके पर LogOut हो सकते हैं।
