Instagram Income: अब 500 फॉलोअर्स वाले भी कमा सकते हैं पैसे, जानें आसान तरीके
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 09:04 AM (IST)
Instagram income: आज के डिजिटल दौर में Instagram केवल टाईम पास का साधन नहीं ब्लकि अच्छे खासे पैसे कमाने का भी जरिया बन गया है। इस प्लेटफार्म ने लोगों को आम से खास तो बनाया ही है साथ ही में लोगों के लिए हर महीने इनकम का भी सोर्स बन गया है। बता दें कि अब सिर्फ बड़े इन्फ्लुएंसर ही नहीं, बल्कि छोटे अकाउंट वाले यूजर्स भी इससे पैसे कमा सकते हैं। यहां तक कि जिनके सिर्फ 500 फॉलोअर्स हैं, वे भी कमाई की शुरुआत कर सकते हैं।
पहली बार छोटे क्रिएटर्स के लिए नए मौके
500 से 5000 फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स को माइक्रो इन्फ्लुएंसर कहा जाता है। इनकी ऑडियंस कम होती है, लेकिन ज्यादा एक्टिव और भरोसेमंद होती है।
अगर आपके कंटेंट पर लोग भरोसा करते हैं और आप किसी खास सबजेक्ट जैसे फैशन, फिटनेस, फूड या लाइफस्टाइल पर पोस्ट करते हैं, तो ब्रांड्स आपसे जुड़ सकते हैं। वे आपको अपने प्रोडक्ट प्रमोट करने के लिए पैसे या फ्री प्रोडक्ट्स दे सकते हैं। यह शुरुआती क्रिएटर्स के लिए सबसे आसान तरीका माना जाता है।
Affiliate Marketing का फायदा
दूसरा लोकप्रिय तरीका है Affiliate Marketing। इसमें आपको किसी कंपनी का प्रोडक्ट लिंक शेयर करना होता है। जब कोई व्यक्ति उस लिंक से खरीदारी करता है, तो आपको कमीशन मिलता है। इसके लिए बड़े फॉलोअर्स की जरूरत नहीं होती, बल्कि भरोसेमंद कंटेंट ज्यादा जरूरी होता है। आप लिंक को पोस्ट, स्टोरी या बायो में जोड़ सकते हैं।
